![]()
जालोर के बिलड गांव में फाउदेवी की हत्या और लूट के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। घर में लूट के बाद धारदार हथियार से हत्या किए जाने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर समस्त राजपुरोहित समाज जिला जालोर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। लूट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश ज्ञापन में बताया गया कि रविवार को बदमाश लूट के इरादे से फाउदेवी के घर में घुसे थे। आरोप है कि बदमाशों ने उनके कानों से सोने के आभूषण तोड़ दिए और घर से करीब 4 लाख रुपए चोरी कर लिए। इसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से फाउदेवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीणों में रोष घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों और आमजन में नाराजगी है। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में ठोस कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
Source link
फाउदेवी हत्याकांड में 4 दिन बाद भी आरोपी फरार:ज्वेलरी-कैश भी लूट ले गए; लोगों ने कलेक्टर कहा- जल्द गिरफ्तारी हो
