![]()
फरीदाबाद के एक निजी स्कूल में 6वीं हरियाणा राज्य फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे खेल हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। युवा खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने फिन स्विमिंग की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और तैयारी के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। आयोजकों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे अवसर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की ओर से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं गौतम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलता है और उन्हें राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अनुभव मिलता है।
Source link
फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम:फरीदाबाद में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोले-हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे अवसर
