Headlines

फैक्ट्री में खौलते पानी के टैंक में गिरा मजदूर:काम करते समय पैर फिसला, हॉस्पिटल में इलाज जारी




पाली के औद्योगिक थाना इलाके की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम के दौरान (22) मजदूर खौलते गर्म पानी के टैंक में गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूर उसे तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों और फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित भैरवा फैक्ट्री में हुआ। बॉयलर के गर्म पानी के टैंक में गिरने से झुलसा सोलंकियान निवासी जितेंद्र (22) पुत्र मांगीलाल फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास में बने खौलते गर्म पानी के टैंक में जा गिरा। जिस टैंक में जितेंद्र गिरा, उसमें बॉयलर से निकलने वाली स्टीम प्रक्रिया के लिए गर्म पानी रखा जाता है। टैंक में गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूरों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न यूनिट में भर्ती कर लिया, जहां उसका इलाज जारी है। तीन दिन पहले ही जॉइन की थी नौकरी जानकारी के अनुसार जितेंद्र ने फैक्ट्री में केवल तीन दिन पहले ही काम शुरू किया था। नौकरी शुरू होने के कुछ ही दिन बाद उसके साथ यह हादसा हो गया। औद्योगिक थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही फैक्ट्री में सुरक्षा के इंतजाम और काम के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा नियमों की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *