![]()
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के बघोड़ी गांव में गुरुवार सुबह धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब किसान अपने खेत में अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। रोपाई के दौरान अचानक बदला मौसम बघोड़ी निवासी राम सुंदर पटेल (58) पुत्र छोटकउ पटेल गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उनके साथ लगभग 14 मजदूर भी काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। मेड़ के पास गिरी बिजली, किसान की मौके पर मौत राम सुंदर पटेल खेत की मेड़ के पास रोपाई कर रहे थे, तभी उनके बेहद करीब आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अन्य मजदूरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टीआई बोले- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसान की मौत आकाशीय बिजली गिरने से होना प्रतीत हो रही है। स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सीधी में बिजली गिरने से किसान की मौत:14 मजदूर के साथ धान रोपाई के लिए गए थे; टीआई बोले-शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
