Headlines

बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान पुलिसकर्मी की मौत:गयाजी के रजनीश का डेढ़ महीने पहले हुआ था सिलेक्शन, बैरक के तीसरे फ्लोर से अचानक गिरा




बिहार पुलिस में डेढ़ महीने से ट्रेनिंग ले रहे गयाजीी के जवान की रविवार दोपहर एक हादसे में बक्सर में हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डुमरांव में ट्रेनिंग परिसर में स्थित आवास से जवान तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पुलिसकर्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारीसोवा गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार सिंह के बेटे 24 साल के रजनीश कुमार के रूप में हुई है। रजनीश का डेढ़ माह पूर्व बिहार पुलिस में जवान के रूप में चयन हुआ था। उनकी पोस्टिंग बेगूसराय जिले में हुई थी। पोस्टिंग के बाद उन्हें पुलिस ट्रेनिंग के लिए बक्सर के डुमरांव भेजा गया था। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला डुमरांव ट्रेनिंग कैंप में रविवार को भी रोज की तरह ट्रेनिंग चल रही थी। दोपहर में रजनीश बैरक के तीसरी मंजिल पर था। परिवार वालों का कहना है कि घटना से आधा घंटे पहले वाट्सएप्प कॉल पर रजनीश से बात हुई थी। उसके बाद करीब दो बजे ये हादसा हो गया। बताया गया कि रजनीश तीसरी मंजिल की छत से अचानक नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी। इसके बाद ट्रेनिंग में मौजूद साथियों ने उसे इलाज के लिए बक्सर अस्पताल में एडमिट कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच की। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जवान की मौत की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस ने सबसे पहले रजनीश के कोच को दी गई, फिर परिजन को मिली जानकारी बताया जा रहा है कि रजनीश की मौत की सूचना ट्रेनिंग सेंटर की ओऱ से रजनीश के कोच रहे मिंटू को फोन पर पहले दी गई। इसके बाद मिंटू ने इसकी जानकारी रजनीश के परिजन को दी। मिंटू वजीरगंज में आर्मी भर्ती की कोचिंग चलाता है। मिंटू ने बताया कि घटना की सूचना हमें फोन पर दी गई। इस पर हम रजनीश के परिवार वालों के साथ डुमरांव गए। वहां देखा कि रजनीश मृत पड़ा है। बताया गया कि रजनीश छत से गिर गया जिसकी वजह से हादसा हुआ। इसके अलावा मौके पर ओर आब तक इस बाबत कुछ भी नहीं बताया गया है। बताया जा रहा है कि रजनीश काफी गरीब परिवार से आता है। उसके पिता पान की दुकान चलाते हैं। हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस रजनीश की मौत को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी। रजनीश छत से कैसे गिरा, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और उस समय वहां क्या स्थिति थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। न ही इस मामले में मृतक परिजन ही कुछ बताने में फिलहाल सक्षम हैं। हालांकि डुमरांव पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *