बठिंडा के दमदमा साहिब पहुंचे सुखबीर बादल:बोले- पंजाब के हालात नहीं बिगड़ने देंगे; शांति, भाईचारा और खुशहाली शिअद का मिशन




शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सोमवार को बठिंडा स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थल पर माथा टेका और पंजाब की शांति, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिअद पंजाब के हालात किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देगा। सुखबीर बादल ने पिछले 10 दिनों में प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं भेजने वाले लाखों श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया। उन्होंने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और तख्त श्री दमदमा साहिब को नमन किया। सुखबीर बोले- पंजाब को बचाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाने की जरूरत है, क्योंकि कुछ ऐसी ताकतें सक्रिय हैं जो पंजाब को अपना घर नहीं मानतीं। उनके अनुसार, इन ताकतों का उद्देश्य पंजाब के नेतृत्व और सिख नेतृत्व को कमजोर करना तथा राज्य में शांति और व्यवस्था भंग करना है। उन्होंने कहा कि शिअद पंजाब में अशांति और बुरे दौर को दोबारा नहीं आने देगा। बादल ने शिरोमणि अकाली दल के करीब 105 साल पुराने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने दमन के खिलाफ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, पंजाबियत या खालसा पंथ के सामने संकट आने पर अकाली नेतृत्व ने हमेशा आवाज उठाई और बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने ईश्वर से पंजाब में खुशहाली और शांति का दौर वापस लाने की प्रार्थना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *