Headlines

रोहतासगढ़ किला घूमने आए पर्यटकों की कार गड्ढे में गिरी:धंसा घाटी में संतुलन बिगड़ने से हादसा, पर्यटक बाल-बाल बचे




रोहतास जिले की धंसा घाटी में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रोहतासगढ़ किला घूमने आए पर्यटकों की टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में कार सवार सभी पर्यटक बाल-बाल बच गए। कार के गड्ढे में गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी भी पर्यटक को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए गए। कार में सवार पर्यटकों ने बताया कि घाटी के घुमावदार रास्ते से गुजरते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया था, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। यह हादसा काफी गंभीर हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से किसी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, धंसा घाटी का मार्ग कई स्थानों पर घुमावदार और चुनौतीपूर्ण है। ऐसे रास्तों पर वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। स्थानीय निवासियों ने पर्यटकों और अन्य वाहन चालकों से अपील की है कि वे घाटी क्षेत्र में वाहन की गति नियंत्रित रखें और मोड़ों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *