![]()
2015 के बहबल कलां गोली कांड मामले में SIT ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल से आज SIT पूछताछ करेगी। पूछताछ के लिए उन्हें सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय बुलाया गया है। तीन महीने यह दूसरी बार पूछताछ है। इससे पहले भी सुखबीर बादल SIT के सामने पेश हो चुके हैं। हालाकि सुखबीर बादल का कहना है कि जब भी सरकार किसी मामले में फंस जाती है। पहले जानिए, क्या है बहबल कलां गोलीकांड 1. 2015 में हुआ था गोलीकांड:
14 अक्टूबर 2015 को फरीदकोट के बहबल कलां में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सिख श्रद्धालुओं पर पुलिस फायरिंग हुई थी। इसमें दो प्रदर्शनकारियों कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह की मौत हो गई थी। उस समय पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार थी। प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे, जबकि सुखबीर सिंह बादल उपमुख्यमंत्री के साथ गृह विभाग संभाल रहे थे। 2. कई आयोग और SIT ने की जांच:
मामले की जांच के लिए समय-समय पर कई जांच आयोग और विशेष जांच टीमें गठित हुईं। इनमें जस्टिस जोरा सिंह आयोग और जस्टिस रणजीत सिंह आयोग प्रमुख हैं। जांच के दौरान पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, पूर्व आईजी परमराज सिंह उमरानंगल और सुखबीर सिंह बादल समेत कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं की भूमिका जांच के दायरे में आई। 3. 2026 में फिर तेज हुई जांच:
आईजी हरजीत सिंह की अगुवाई वाली SIT ने 2026 में जांच तेज की है। जून में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने SIT के सामने बयान दर्ज कराया। जुलाई में SIT ने बुर्ज जवाहर सिंह वाला और बहबल कलां के घटनास्थलों का दौरा किया। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी 3 सितंबर को SIT के सामने पेश हुए। अब 11 सितंबर को सुखबीर सिंह बादल को चंडीगढ़ में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह इस मामले में उन्हें जारी किया गया पांचवां समन बताया जा रहा है। मामले की जांच की प्रगति को लेकर अदालत में भी सुनवाई चल रही है और SIT की ओर से संभावित पूरक आरोप पत्र दाखिल किए जाने पर नजर है।
Source link
बहबल कलां केस में सुखबीर बादल से आज पूछताछ होगी:11 बजे चंडीगढ़ SIT मुख्यालय पहुंचेंगे अकाली नेता, पहले भी हो चुकी है पूछताछ
