Headlines

बांका में रेल लाइन के पास युवक का मिला शव:परिजन ने हत्या की जताई आशंका, स्थानीय लोगों ने ट्रेन से गिरने की जाताई आशंका




बांका में सोमवार शाम युवक का शव मिला। घटना चांदन थाना क्षेत्र में देवघर-बांका रेलखंड पर जुगाड़ी मोड़ के पास की है। युवक की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी गांव निवासी मणिकांत यादव के बेटे रूपेश कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने जुगाड़ी मोड़ के पास रेल लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेलहर प्रभारी एसडीपीओ सुमित शेखर, कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और चांदन थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। देवघर से परिजन को किया था फोन मृतक रूपेश के छोटे भाई नीतीश कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि रूपेश रविवार को घर से निकला था। उसने बताया था कि वह गांव के पास स्थित बसौना गांव के रहने वाले अनिल वर्मा को उनके निजी वाहन से देवघर छोड़ने जा रहा है। देवघर पहुंचने के बाद रूपेश देवघर स्टेशन पहुंचा और परिजनों को फोन कर बताया कि उसका पर्स गायब हो गया है। इसके बाद परिजनों ने उसके खाते में पैसे भेजे। पैसे भेजने के बाद परिजनों की रूपेश से फोन पर बात भी हुई, लेकिन इसी दौरान अचानक उसका फोन कट गया। पुलिस ने अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। लेकिन रूपेश ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने रात में ही सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजन ने हत्या की जताई आशंका परिजनों के अनुसार, जांच के दौरान रूपेश के मोबाइल की लोकेशन चांदन थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद परिजन पुलिस के साथ चांदन पहुंचे, जहां रेल लाइन के पास रूपेश का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी एसडीपीओ सुमित शेखर ने बताया कि पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *