Headlines

बांसगांव के राम-जानकी व राधा-कृष्ण मंदिर का शिलान्यास:200 साल पुराने मंदिर का होगा कायाकल्प, 15 सितंबर से नए भवन का निर्माण




गोरखपुर में नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड नंबर-7 मरवटिया उत्तरी स्थित करीब दो शताब्दी पुराने राम-जानकी व राधा-कृष्ण मंदिर के जर्जर भवन की जगह अब नया भवन बनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मदन गुप्ता ने विधि-विधान से आधारशिला रखी। इससे मंदिर के नए भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्माण से पहले पूजा-पाठ कर राम-जानकी और राधा-कृष्ण के विग्रहों को जर्जर भवन से सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 15 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। वंदन योजना से 88.46 लाख मिले, जनसहयोग से जुटेगी अतिरिक्त राशि करीब 200 वर्ष पूर्व व्यापारी भगवती प्रसाद गुप्ता के पूर्वजों ने यहां राम-जानकी, राधा-कृष्ण और शिव मंदिर का निर्माण कराया था। बाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अवध सिंह ने लोगों के सहयोग से हनुमान मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर परिसर में वर्षभर संत समागम, प्रवचन, अखंड रामायण, हरिकीर्तन और भंडारे होते रहते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीती सिंह के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह (बबलू बाबू) ने बताया कि प्रदेश सरकार की वंदन योजना के तहत नए मंदिर भवन पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। भवन का मॉडल और मानचित्र तैयार हो चुका है। शासन से 88 लाख 46 हजार रुपये नगर पंचायत को मिल चुके हैं, जबकि शेष धनराशि जनसहयोग से जुटाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *