Headlines

जहरीली शराब कांड के बाद MP में स्पेशल ड्राइव:3 दिन में 1554 केस, 12,107 लीटर शराब जब्त; 974 आरोपियों पर कार्रवाई




सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मध्य प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल ड्राइव में तीन दिन में 1,554 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग की कार्रवाई में 12,107 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 974 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। आबकारी विभाग के अनुसार 8 सितंबर को प्रदेशभर में 554 प्रकरण दर्ज कर 4,282 लीटर शराब जब्त की गई। इस दिन 338 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के निर्देश पर 6 से 8 सितंबर तक जिलों में अभियान चलाया गया। कलेक्टर, एसपी और आबकारी अधिकारियों को अवैध शराब के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 34(1) में 1536 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 50 लीटर से कम शराब के अवैध निर्माण, परिवहन, कब्जे और बिक्री के मामलों में कार्रवाई होती है। तीन दिन में इस धारा के तहत 1,536 प्रकरण दर्ज किए गए। सागर में 8 केस, 118 लीटर शराब जब्त सागर जिले में 6 से 8 सितंबर के बीच 8 प्रकरण दर्ज किए गए और 118 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इन मामलों में 6 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। 6 सितंबर को सागर में कोई कार्रवाई दर्ज नहीं हुई थी। 7 सितंबर को 7 प्रकरणों में 101 लीटर और 8 सितंबर को एक प्रकरण में 17 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *