![]()
लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में आज लुधियाना बंद रखा जा रहा है। 5 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा पर आपत्तिजनक चीज डाल दी थी। इसका पता कल शाम चला। विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, उनका विरोध जारी रहेगा। समाज की मुख्य मांग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ाना है। एससी समाज के लोग आज जालंधर बाईपास चौक और कई मुख्य बाजारों में चक्का जाम करेंगे। जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। चौधरी यशपाल बोले- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद बंद का नेतृत्व कर रहे दलित नेता और भाजपा के पूर्व पार्षद चौधरी यशपाल ने कहा कि आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लुधियाना बंद रहेगा। उन्होंने दुकानदारों और उद्योगपतियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। साथ ही युवाओं से जरूरी सेवाओं में किसी तरह की बाधा नहीं डालने को कहा है। क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद? बंद के दौरान स्थानीय बाजार, प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और एनएच-44 दिल्ली हाईवे पर चक्का जाम रहेगा। इसके चलते कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। शिक्षण संस्थान, सरकारी दफ्तर, अस्पताल, डॉक्टरों की क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों को भी खुला रखने की बात कही गई है। प्रदर्शनकारियों की दो प्रमुख मांगें पुलिस बोली- CCTV फुटेज खंगाल रहे DCP आलम विजय सिंह के मुताबिक, मामले में FIR दर्ज कर पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बंद को देखते हुए ट्रैफिक के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।
Source link
बाबा साहेब की प्रतिमा का अपमान, आज लुधियाना बंद:जालंधर बाईपास पर चक्का-जाम होगा, बाजार बंद रहेंगे; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
