- Hindi News
- National
- Rainfall Flood LIVE Update; Prayagraj Bihar | UP MP Rajasthan Mumbai Delhi Weather Photos
नई दिल्ली/लखनऊ/भोपाल/पटना/जयपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। यूपी के प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश से घरों में पानी घुस गया। इसके चलते घरों में बेड, सोफा और दूसरे सामान डूब गए हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद हैं। रामबाग रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं।
बिहार के बगहा में गंडक नदी के तेज कटाव से प्राथमिक स्कूल के 5 में से 4 कमरे नदी में बह गए। अब स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भी कटाव की जद में है।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में मंगलवार को भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ट्रक ड्राइवर और नेपाल के दो मजदूर शामिल हैं। बारिश के कारण 88 सड़कें बंद हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 32, कुल्लू में 25 और सिरमौर में 10 सड़कें बंद हैं।
वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हुई है। राज्य में बारिश-लैंडस्लाइड के कारण 124 सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ में BRO के कुलागाड़ वैली ब्रिज पर चट्टानें जा गिरीं। इससे पुल काली नदी में समा गया। इससे कैलाश मानसरोवर मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई।
सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति…

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गौस नगर में भारी बारिश के बाद रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लगातार भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से परमार्थ निकेतन घाट डूब गया।

पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से कुलागाड़ वैली ब्रिज काली नदी में समा गया। पुल टूटने से कैलाश मानसरोवर मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बारिश के कारण ‘क्वीन ऑफ द हिल्स’ कही जाने वाली सिटी कोहरे में लिपटी हुई नजर आई।

हरियाणा के पंचकूला में नाडा साहिब के पास लोहे का पुल बह गया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी बारिश के बाद रामबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
अपडेट्स
03:09 PM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में बारिश से चार लोगों की मौत
उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो साल का बच्चा और दिल्ली की 25 साल की महिला यात्री शामिल हैं।
भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गईं और तेज बारिश के कारण नदियों-नालों का पानी बढ़ गया। घटनाओं में दो लोग घायल भी हुए हैं।
राज्य में उफनती नदियों से छह छात्रों समेत आठ लोगों को दो अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षित बचाया गया।
01:50 PM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली में हल्की बारिश से उमस से राहत
दिल्ली में बुधवार को हुई हल्की बारिश से उमस भरे मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने राजधानी में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
01:04 PM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में वैली ब्रिज पर बोल्डर गिरा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से टूटकर आया विशाल बोल्डर बीआरओ के कुलागाड़ वैली ब्रिज पर जा गिरा। बोल्डर की चपेट में आने से पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर काली नदी में समा गया। पुल टूटने से चीन सीमा को जोड़ने वाला धारचूला-गुंजी (कैलाश मानसरोवर) मोटर मार्ग बंद हो गया है। इससे व्यास, दारमा और चौदास घाटियों का सड़क संपर्क कट गया है।
12:14 PM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
ओडिशा: बाढ़ में फंसे 248 स्कूली बच्चों का रेस्क्यू

ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में शनिवार से बाढ़ में फंसे 248 स्कूली छात्रों को बुधवार को बचा लिया गया। छात्रों को तीन पावरबोट से निकालकर पड़ोस के आवासीय स्कूलों में पहुंचाया गया।
ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की 25 सदस्यों वाली टीम ने यह रेस्क्यू ऑपरेशन किया। केंद्रापड़ा जिला कलेक्टर रघुराम अय्यर ने बताया कि छात्र ब्राह्मणी नदी का पानी बढ़ने और तेज बहाव के कारण चार दिन से कुलाशाही के आश्रम स्कूल में फंसे थे।
11:55 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में सुबह से बारिश, सड़क धंसी

चंडीगढ़ में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। यहां सेक्टर 26 में एक सड़क धंस गई है। इसके अलावा जगह-जगह सड़कों पर जलभराव होने से कई जगह लंबा जाम भी लगा हुआ है।
10:56 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़ के हालात
ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में इलाके में तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन पड़ोसी राज्य झारखंड के ऊपरी इलाकों में तेज बारिश से सुवर्णरेखा और बैतरणी नदी का जलस्तर भी 18.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर 18.65 मीटर पर पहुंच गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के दूसरे दौर का असर बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में पड़ा है। 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
09:36 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में बघलिहार डैम के गेट खुले
जम्मू-कश्मीर में बघलिहार डैम के गेट सिल्ट फ्लशिंग के लिए खोले गए। इस दौरान पूरा बांध बादलों से घिरा नजर आया।
08:56 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: कहारा में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात
06:54 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
असम: गुवाहाटी के कई हिस्सों में सड़कों पर बारिश का पानी भरा
06:29 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
ओडिशा में बाढ़ से 9 लाख लोग प्रभावित, CM मांझी ने 6 जिलों के लिए 1,000 करोड़ दिए
ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़ से 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सीएम मोहन चरण मांझी ने बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, क्योंझर और केंद्रापड़ा के लिए 1,000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है। किसानों को फसल नुकसान के हिसाब से 8,500 से 22,500 रुपए प्रति हेक्टेयर तक सहायता मिलेगी।
06:06 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जम्मू के नगरोटा में बारिश के बाद रोड पर मिट्टी आई, जम्मू-श्रीनगर NH पर ट्रैफिक जाम
04:32 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
UP के 13 जिलों में बाढ़, 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 13,058 हेक्टेयर क्षेत्र और 84,362 लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। प्रशासन ने अब तक 4,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
बाढ़ प्रभावित जिलों में बदायूं, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं।
04:22 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
असम के जोनाई में पुल टूटा, बच्चे नाव से नदी पार कर स्कूल जा रहे

असम के जोनाई में केमी-जेलम मिडिल इंग्लिश स्कूल की शिक्षिका भाग्यश्री सैकिया ने बताया कि आधे से ज्यादा छात्र नदी के दूसरी तरफ के तीन गांवों से आते हैं। 28 जून को पुल टूटने के बाद बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है।
शिक्षिका के मुताबिक, समय पर नाव नहीं मिलने पर बच्चे नदी पैदल पार करते हैं, जिससे उनके कपड़े और किताबें भीग जाती हैं। नाव मिलने पर उसमें ज्यादा बच्चों के सवार होने से हादसे का खतरा रहता है।
03:46 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 16 जिलों में बारिश के आसार, पंचकूला में नदी-नाले उफने

पंचकूला में मंगलवार दोपहर से हो रही बारिश के बाद घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया।
हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को पंचकूला और आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश से घग्गर समेत कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। नाडा साहिब गुरुद्वारे के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। पूरी खबर पढ़ें…
03:15 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: गया में 24 घंटे में 125mm बारिश

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गया में पिछले 24 घंटे में 125 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…
02:35 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
UP: प्रयागराज में घरों में घुसा पानी, वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। प्रयागराज में पिछले 3 दिनों से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। घरों में बेड, सोफा और सामान डूब गए, जबकि रामबाग रेलवे स्टेशन के 3 ट्रैक जलमग्न हो गए। वाराणसी में गंगा का पानी मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर पहुंच गया, जिसके चलते ऊपरी सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
02:32 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: बारिश से 124 सड़कें बंद, लैंडस्लाइड में 3 की मौत; पौड़ी में स्कूल बंद

नैनीताल में मंगलवार को बारिश हुई। आज भी अलर्ट है।
उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के बीच पौड़ी गढ़वाल के महरगांव में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक मकान में दबे 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई। बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 124 सड़कें बंद हैं। इनमें एक BRO के तहत आने वाला नेशनल हाईवे और 2 स्टेट हाईवे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:24 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
MP: पूर्वी हिस्से में आज बहुत भारी बारिश, अगले 4 दिन अलर्ट

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में आज अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, जबलपुर समेत 12 जिलों में ढाई से 4 इंच तक भारी बारिश का अनुमान है। 19 अगस्त को विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल में बहुत ज्यादा बारिश होगी, जबकि 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का असर धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
02:09 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
20 अगस्त
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सिक्किम, हिमालय से सटे बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का यलो अलर्ट है।
21 अगस्त
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, सिक्किम, हिमालय से सटे बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का यलो अलर्ट है।
02:09 AM19 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
देशभर के प्रमुख शहरों में आज तापमान का अनुमान


