![]()
आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेन अल्फा से बातचीत की। वो शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। यहां उन्होंने स्टूडेंस से उनकी पेंटिंग पर बात की, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर बात की। वहीं समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है। चार दिनों में ये तीसरा मामला है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. साइक्लोन अर्णब का असर, बिहार में लगातार बारिश बिहार में साइक्लोन अर्णब का असर दिख रहा है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना समेत 6 जिलों में एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई है। पटना में बीते 20 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। परसा बाजार के सोथा चक गांव में सांप काटने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, उनकी मां का इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें 2. Gen Alpha से CM की बातचीत, बोले-मोबाइल छोड़ना होगा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जेन अल्फा से बातचीत की। वो शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। यहां उन्होंने स्टूडेंस से उनकी पेंटिंग पर बात की, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर बात की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा, अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा। पूरी खबर पढ़ें 3. पत्नी से विवाद के बीच छुट्टी पर खगड़िया SP खगड़िया के पुलिस अधीक्षक और 2021 बैच के IPS भानू प्रताप सिंह 45 दिनों की छुट्टी पर हैं। गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 5 सितंबर से 19 अक्टूबर 2026 तक उपार्जित अवकाश (Earned Leave) की मंजूरी दी गई है। IPS भानू प्रताप सिंह के अवकाश के दौरान 2009 बैच के IPS पुष्कर आनंद खगड़िया एसपी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें 4. बीच सड़क लड़की का हाथ पकड़ा, थप्पड़ जड़ा समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है। चार दिनों में ये तीसरा मामला है। वीडियो में लड़की खुद को छोड़ देने की मिन्नतें करती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद कुछ लड़के उसे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 5. अररिया में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट अररिया के भरगामा प्रखंड मुख्यालय के पश्चिमी भाग स्थित मुस्लिम टोला में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने के दौरान तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि दो मकान गिर गए। आसपास के घरों में भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मो. अख्तर, पिता नूर मोहम्मद, के मकान में होने की बात सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन छात्रों का मौलिक अधिकार’ CJI सूर्यकांत ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं। यह उनका मौलिक अधिकार है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई करती हैं तो उनकी रक्षा न्यायपालिका करेगी। शनिवार को CJI सूर्यकांत पटना के चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) में कानून के छात्रों से सीधा संवाद कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 7. रिमझिम फुहारों के बीच पितरों के लिए पिंडदान गयाजी में पितृपक्ष मेले की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन करीब दो लाख तीर्थयात्री पिंडदान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं। फल्गु नदी के देवघाट पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी है। करीब एक किलोमीटर तक लोग पिंडदान करते नजर आ रहे हैं। कोई अपने माता-पिता के लिए कर्मकांड कर रहा है, तो कोई दादा-दादी और नाना-नानी के लिए। पूरी खबर पढ़ें 8. PMCH में आज से OPD सेवाएं बंद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने 26 सितंबर से अगले आदेश तक OPD सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है। डॉक्टरों ने अस्पतालों में हिंसा, सहरसा के दो डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई, बॉन्ड पर तैनात चिकित्सकों के वेतन-पदनाम और NOC नीति से जुड़े मुद्दों को लेकर यह निर्णय लिया है। पूरी खबर पढ़ें 9. भागलपुर में पुलिस को लेकर नदी में कूदा अपराधी भागलपुर में एक आरोपी ने पुलिस को साथ लेकर नदी में छलांग लगा दी। सिपाही किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला, लेकिन आरोपी लापता हो गया। स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि, अभी तक आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। घटना जगदीशपुर प्रखंड के सैदपुर घाट की है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल से मौसम रहेगा साफ बिहार के सभी जिलों में कल यानी रविवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कल के लिए किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कई जगहों पर धूप निकलने की संभावना है।
Source link
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM बोले- Gen Alpha को मोबाइल छोड़ना होगा, 3 दिन में 200% से ज्यादा बारिश, लड़की का हाथ पकड़ा-थप्पड़ जड़ा
