Headlines

बालाघाट में कांग्रेस का पैदल मार्च, CEC का इस्तीफा मांगा:गांधी प्रतिमा पर दो घंटे धरना; विधायक अनुभा बोलीं- मोदी सरकार घोंट रही लोकतंत्र का गला




बालाघाट में कांग्रेस ने गुरुवार शाम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। शाम 7 बजे कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे धरना दिया। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया के जरिए करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यालय से गांधी प्रतिमा तक मार्च कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से पैदल मार्च शुरू किया। मार्च गांधी प्रतिमा के पास पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शन में विधायक अनुभा मुंजारे भी शामिल हुईं। SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए करोड़ों मतदाताओं का मताधिकार प्रभावित हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है। विधायक बोलीं- इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई विधायक अनुभा मुंजारे ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की मनमानी से करोड़ों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा बताया। मुंजारे ने सवाल उठाया कि मतदाता सूची से नाम हटने के बाद चुनाव कैसे निष्पक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रही है और यह लड़ाई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *