Headlines

बालोतरा में सड़क किनारे लहूलुहान मिला युवक, मौत:सिर फटा हुआ था, खून बहा; इलाज से पहले दम तोड़ा




बालोतरा में हाईवे के किनारे युवक अचेत हालत में पड़ा मिला। सिर फटने से काफी खून निकल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचने तक उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने के लिए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना शनिवार को समदड़ी थाना क्षेत्र में समदड़ी-करमावास हाईवे पर गोगाजी मंदिर के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई। अस्पताल पहुंचने तक चल रही थीं सांसें पुलिस के अनुसार समदड़ी-करमावास हाईवे पर गोगाजी मंदिर के पास शनिवार को एक युवक संदिग्ध हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसका सिर फटा हुआ था और काफी खून बह चुका था। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को अचेत हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। युवक की सांसें तब तक चल रही थीं, इसलिए उसे गंभीर हालत में समदड़ी उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पहचान लुदराड़ा निवासी रमेश पुत्र धानाराम के रूप में हुई। परिजनों ने मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि रमेश संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। परिजनों ने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष और गहन जांच कराने तथा मामले में यदि कोई दोषी सामने आए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *