Headlines

बिजली तार पर गिरी डाल, करंट से मची अफरा-तफरी



गोपीकांदर प्रखंड के सिलंगी गांव में सोमवार को डाक बंगला परिसर के सामने सड़क किनारे स्थित पेड़ की डाल टूटकर बिजली के तार पर गिर गई। डाल गिरने के बाद तार में विद्युत प्रवाह होने से स्थानीय ग्रामीणों और पास के विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रखंड विद्युत विभाग के क्षेत्रीय संचालक निमाई मंडल को दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्काल सिलंगी गांव का विद्युत संपर्क काट दिया, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। क्षेत्रीय संचालक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली मिस्त्री को मौके पर भेजने की व्यवस्था की गई है। तार से पेड़ की डाल हटाकर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद सोमवार शाम तक सिलंगी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *