Headlines

Raigarh School Bus Safety Check


स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर थाना-चौकी क्षेत्र में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर बस और अन्य स्कूल वाहनों की जांच की।

.

इस दौरान वाहन के दस्तावेज, फिटनेस और चालकों की जानकारी देखी गई। पुलिस ने लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

वाहन चालकों के लाइसेंस और बाकी दस्तावेजों की जांच की गई।

वाहन चालकों के लाइसेंस और बाकी दस्तावेजों की जांच की गई।

RC, बीमा और फिटनेस की जांच

पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की जानकारी ली। टीम ने वाहनों की आरसी बुक, बीमा, फिटनेस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जांचे। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र सत्यापन की स्थिति भी देखी गई।

क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाए तो कार्रवाई

पुलिस ने स्कूल वाहनों की निर्धारित क्षमता और उसमें बैठाए जा रहे बच्चों की संख्या की भी जांच की। स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी हालत में वाहन में न बैठाया जाए। वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा को प्राथमिकता देने कहा गया।

तेज रफ्तार और मोबाइल इस्तेमाल से बचें

पुलिस टीम ने चालकों को बच्चों को लेकर वाहन चलाते समय गति पर विशेष नियंत्रण रखने की हिदायत दी। तेज रफ्तार, लापरवाही से ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने कहा गया।

शराब पीकर स्कूल वाहन चलाया तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने चालकों को विशेष रूप से चेतावनी दी कि शराब या किसी अन्य नशे की हालत में स्कूल वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर चालक के साथ नियमानुसार जिम्मेदार अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्रबंधन की भी जिम्मेदारी

पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया कि बच्चों के परिवहन में लगाए गए हर वाहन के दस्तावेज और फिटनेस की नियमित जांच कराई जाए। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल चालक की जिम्मेदारी नहीं है। स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक को भी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *