![]()
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP की हार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए। बुधवार को वह अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से पटना में 7 दिनों में करीब 3600 टन से ज्यादा कचरा सड़कों पर जमा हो चुका है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- बांकीपुर हार की समीक्षा के किए CM ने बुलाई बैठक पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए। बुधवार को वह अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- चरित्र-कपड़ों पर नहीं, सबूतों पर फैसला दें जज: SC महिलाओं से यौन अपराध के मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते समय जजों को पीड़िता के चरित्र, कपड़ों, जीवनशैली या नैतिक धारणाओं के बजाय केवल सूबतों पर फैसला देने की सलाह दी गई है। साथ ही ‘लज्जा भंग’, ‘प्रोसिक्यूट्रिक्स (अभियोजन पक्ष की शिकायतकर्ता)’, ‘बेबस महिला’, ‘हवस’, ‘इज्जत’, ‘शर्म’ और ‘पवित्रता’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें 03- खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही बागमती बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं नेपाल के तराई वाले इलाके में हो रही बारिश से अररिया में बाढ़ जैसे हालात हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 04- सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर का बुरा हाल पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 7वां दिन है। पटना में 7 दिनों में करीब 3600 टन से ज्यादा कचरा सड़कों पर जमा हो चुका है। लगातार बारिश के बीच फैले कचरे से बदबू फैल रही है। डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें 05- पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग भागी,ट्रॉली बैग में मिली बॉडी नवादा की रहने वाली एक महिला का शव केंद्र शासित प्रदेश दमन के एक किराए के कमरे में ट्रॉली बैग के अंदर मिला है। 2 साल पहले उसने अपने पति और परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू की थी। मामले में महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 06- पहले बहन का अपहरण, फिर भाई की हत्या बेगूसराय में बहन के अपहरण के बाद भाई की हत्या कर दी गई। 3 अगस्त को पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। कोर्ट में उसका बयान दर्ज होने वाला था। भाई गोलू (18) अपनी बाइक से कोर्ट जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने भाई गोलू को धमकी दी थी कि बहन को बयान बदलने के लिए कहो, केस वापस करो। नहीं तो तुम्हें कोर्ट जिंदा नहीं पहुंचने देंगे। पूरी खबर पढ़ें 07- गोलीबारी कर भाग रहे हमलावरों को पकड़कर पीटा पटना में मंगलवार रात जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल एक आरोपी को इलाज के लिए PMCH लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 08- केंद्रीय मंत्री का PA बन IG को फोन करने वाला गिरफ्तार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम का दुरुपयोग कर जेल आईजी से पैरवी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अरवल जिले के मेहंदिया निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर केंद्रीय मंत्री का पर्सनल सेक्रेटरी (PA) बनकर जेल आईजी को फोन करने और एक बंदी को दूसरी जेल से स्थानांतरित कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें 09- तेज प्रताप यादव बोले- मैं तेजू भइया हूं, राजा भइया नहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है।” वीडियो में तेजप्रताप और मल्लिका शेरावत साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप अपने मोबाइल फोन में मल्लिका को कुछ दिखा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 35 जिलों में कल बारिश का अलर्ट बिहार के 35 जिलों में कल यानी गुरुवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Source link
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बांकीपुर हार पर CM की हाई लेवल मीटिंग, बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी-ट्रॉली में मिला शव, कूड़े-कचड़े से पटना की बदली सूरत
