Headlines

बुढ़वा मंगल पर विशाल भंडारा आयोजित:अजनारी शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, कुशवाहा परिवार ने बांटा महाप्रसाद वितरण




जालौन के उरई में बुढ़वा मंगल के अवसर पर ग्राम अजनारी में मंगलवार को समस्त कुशवाहा परिवार की ओर से शिव मंदिर में 17वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अजनारी के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग भंडारे में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद महिला, पुरुष और बच्चों सहित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। आयोजक परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। इस अवसर पर राकेश कुशवाहा, रामदास कुशवाहा, हरदास कुशवाहा, भगवानदास कुशवाहा, एआरटीओ राजेश वर्मा, सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, साधना कुशवाहा ग्राम प्रधान अजनारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *