Headlines

Delhi LSR College Classes Move Online After Gangrape & Police Encounter


नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) ने मंगलवार दोपहर से फिजिकल क्लास बंद कर ऑनलाइन क्लास शुरू कर दीं। कॉलेज ने कालकाजी इलाके के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से गैंगरेप के बाद यह फैसला लिया।

मंगलवार को पुलिस ने कॉलेज के पिछले गेट के पास मामले के एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस एनकाउंटर गेट से करीब 50 मीटर दूर हुई। इसके बाद कॉलेज ने पढ़ाई ऑनलाइन कर दी।

कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा और उनका मानसिक-सामाजिक कल्याण उसकी प्राथमिकता है। छात्रों की मदद के लिए फैकल्टी मेंटर्स और काउंसलर्स को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मंगलवार को दिल्ली गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने की कोशिश में कॉलेज गेट के पास एनकाउंटर हुआ।

मंगलवार को दिल्ली गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने की कोशिश में कॉलेज गेट के पास एनकाउंटर हुआ।

21 सितंबर: 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम 17 साल की लड़की अपने एक पुरुष दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे।

आरोप है कि वहां तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को रोका और लड़की को उसके दोस्त से अलग कर सुनसान जगह ले गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और दोनों को धमकाया। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेडी श्री राम कॉलेज के पास एनकाउंटर, आरोपी पकड़ाया

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ भी शामिल है। अमर कॉलोनी में उसे पकड़ने के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। गोली एक हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आसिफ के पैर में चोट लगी। यह घटना LSR कॉलेज के पिछले गेट से करीब 50 मीटर दूर हुई, जिससे कॉलेज के छात्रों और स्टाफ में चिंता बढ़ गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस जब्त किए।

पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस जब्त किए।

छात्राओं में सुरक्षा को लेकर चिंता

घटना के बाद LSR कॉलेज और आस्था कुंज पार्क के आसपास रहने वाली छात्राओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। कुछ छात्राओं ने अस्थायी रूप से घर लौटने की बात कही।

वहीं, कई छात्राएं अकेले आने-जाने से बच रही हैं और समूह में कॉलेज आने-जाने की कोशिश कर रही हैं।

कॉलेज मैनेजमेंट ने छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए फैकल्टी मेंटर्स और काउंसलर्स को छात्रों के लिए उपलब्ध रहने को कहा है।

स्टूडेंट यूनियन ने बुलाई बैठक

LSR स्टूडेंट यूनियन ने मंगलवार रात 9 बजे ऑनलाइन इमरजेंसी जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई। इसमें छात्रों की सुरक्षा, उनकी चिंताओं और कॉलेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

यूनियन इन मुद्दों को कॉलेज प्रशासन के सामने रखेगी, खासकर कैंपस की बाहरी सीमा और आसपास के इलाकों की सुरक्षा को लेकर।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ग्रेटर नोएडा से बैठाया, बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *