![]()
मोगा-जालंधर हाईवे पर बुधवार को LPG से भरे एक टैंकर से गैस लीक होने के बाद बुधवार देर शाम हड़कंप मच गया। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने हालात को संभाला। जानकारी के मुताबिक अमृतसर जिले के टैंकर चालक अमृतपाल सिंह का दोपहर करीब 2 बजे हाईवे पर टायर पंचर हो गया था। पंचर लगवाने के बाद जब वह टैंकर लेकर चलने लगा, तो उसे टैंकर से आवाज सुनाई दी और गैस की गंध महसूस हुई। चालक ने तुरंत नीचे उतरकर देखा तो टैंकर के गैस सिस्टम में एक जगह से लीकेज हो रही थी। टैंकर में भरी थी 20 टन LPG अमृतपाल सिंह ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसने बताया कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उसने अपनी सूझबूझ से लीकेज पर काबू पा लिया था। चालक के अनुसार, टैंकर में करीब 20 टन LPG गैस भरी हुई थी। अगर समय रहते लीकेज नहीं रोकी जाती, तो हालात गंभीर हो सकते थे और बड़े नुकसान की आशंका थी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर की जांच की और जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी टैंकर के आगे-आगे चली और उसे जालंधर की ओर रवाना किया गया।ड्राइवर की सतर्कता और सही समय पर उठाए गए कदमों से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
Source link
पंजाब में LPG टैंकर से गैस लीक:मोगा-जालंधर हाईवे पर हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टला; फायर ब्रिगेड ने किया एस्कॉर्ट
