![]()
बुलंदशहर में आज दोपहर 12 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण जिले के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की भारी कमी आई, जिससे यह घटकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, जिले का न्यूनतम तापमान भी गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे हवा में ठंडक महसूस होने लगी है। 3 तस्वीरों में देखिए बारिश…
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में राहत का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। विभाग ने अनुमान जताया है कि बुलंदशहर में 11 जुलाई तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की पूरी संभावना है। इस अचानक हुई बारिश से आम जनता ने राहत की सांस ली है, और बाजारों तथा सड़कों पर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
Source link
बुलंदशहर में झमाझम बारिश:भीषण गर्मी से राहत, 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
