![]()
बेगूसराय में किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक रानी-3 पंचायत के रहने वाले कमलेश्वरी पाठक के बेटे अर्जुन पाठक (35) है। जो रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे। परिजन के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। अर्जुन खेती-किसानी करके अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। रात में वे खेत में लगी धान की फसल में पानी देने के लिए घर से निकले थे। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। मुआवजे की मांग ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अर्जुन पाठक शादीशुदा थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बच्चों के भविष्य पर संकट गहरा गया है। घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और आगे की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
Source link
बेगूसराय में ट्रेन से कटकर किसान की मौत:धान की फसल में पानी देने खेत में गए थे, रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त हादसा
