Headlines

बेगूसराय सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की कार्रवाई:25 हजार रुपया रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार




बेगूसराय जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सेल टैक्स कार्यालय बेगूसराय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद वाणिज्य कर कार्यालय में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन तथा डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा के रूप में हुई है। दोनों पर शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने का आरोप है। निगरानी विभाग की टीम पकड़े गए असिस्टेंट कमिश्नर एवं डाटा ऑपरेटर से सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है। रोजी गारमेंट के प्रोपराइटर ने निगरानी से शिकायत की थी जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के विश्वनाथ नगर कृष्णा मार्केट में स्थित रोजी गारमेंट के प्रोपराइटर ज्योति कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत की गई थी। शिकायत में रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग की टीम ने आज कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि निगरानी टीम की कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम 500 रुपये के नोटों की गड्डी के रूप में मौजूद थी। टीम को देखते ही दोनों ने लिया गया पैसा खिड़की के बाहर फेंक दिया गया। लेकिन निगरानी विभाग की टीम ने यह देख लिया और मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी सेल टैक्स कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई की खबर मिलते ही कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई निगरानी विभाग की ओर से की जा रही है। उसके बाद विशेष जानकारी दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *