Headlines

बेतिया में SP का औचक निरीक्षण:3 थानों की व्यवस्था जांची, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश, फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार पर जोर




बेतिया के पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने जिले के नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, हाजत, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। अधिकारियों को अभिलेखों के उचित संधारण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया
एसपी कुमार गौतम ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आम नागरिकों के साथ शालीन, विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका त्वरित, निष्पक्ष तथा पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रत्येक थाने को सतर्कता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और नियमित गश्ती अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजनीश कांत प्रियदर्शी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया, नवलपुर, मनुआपुल और योगापट्टी थानों के थानाध्यक्ष सहित संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को थानों की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की जानकारी भी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *