Headlines

ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी पर 500 मीटर लंबी लाइन:दोपहर तक 40 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक,'हर हर महादेव' का जयघोष




बक्सर के ब्रह्मपुर धाम स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार दोपहर तक लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की करीब 500 मीटर लंबी कतार देखी गई। श्रद्धालु रविवार शाम से ही बक्सर के रामरेखा घाट से गंगा जल लेकर लगभग 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ब्रह्मपुर पहुंचने लगे थे। रातभर पैदल चलकर कई श्रद्धालु सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे और ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल से बाबा की पूजा मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र शिवभक्तों की भीड़ से भरा रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के मार्गों पर प्रशासन और पुलिस बल तैनात किया गया है। माइकिंग से श्रद्धालुओं को सावधान रहने के निर्देश प्रशासन भीड़ में परिजनों से बिछड़ने वाले लोगों को मिलाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही, माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को चोर-उचक्कों से सावधान रहने की अपील की जा रही है। सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही मंदिर के गर्भगृह में भीड़ का दबाव नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एक साथ अधिक श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, ताकि जलाभिषेक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की भी मदद ली जा रही है। दूसरी सोमवारी के अवसर पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। रात में रंगीन रोशनी से मंदिर का आकर्षण बढ़ गया। श्रद्धालुओं में सोमवारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। भगवान शिव का जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि बक्सर शहर के रामरेखा घाट से जल लेकर ब्रह्मपुर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वहीं, बक्सर शहर स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में भी सोमवारी को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।

सावन की दूसरी सोमवारी पर जिले के प्रमुख शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *