Headlines

रायगढ़ में इंटर्न डॉक्टरों का 7वें दिन भी हड़ताल जारी:स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी दिया समर्थन, कहा- इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में MBBS इंटर्न डॉक्टर अपनी एक सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं। आज उनके इस हड़ताल को 7वां दिन हो गया है। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इंटर्न डॉक्टरों को अपना समर्थन दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लीलाधर नायक का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त MBBS इंटर्न डॉक्टर वर्तमान में बहुत ही कम स्टाइपेंड पर निरंतर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। राज्य के अन्य समकक्ष प्रदेशों की तुलना में यहां इंटर्न को दिया जाने वाला स्टाइपेंड कम है, जो उनके काम व जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। इसी वजह से 4 अगस्तर से प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों द्वारा 30 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड की एकमात्र मांग को लेकर आंदोलन करते हुए काम का बहिष्कार प्रारंभ किया गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा इंटर्न डॉक्टरों की मांगो को जायज ठहराते हुए नैतिक सर्मथन करता है। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस विषय को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इनकी मांगो को पूरी कर व्यवस्था को बहाल करे।
लंबे समय से मांग अधूरी
एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर राधेश्याम ने बताया कि उनकी यह मांग पिछले लंबे समय की जा रही है, लेकिन इस पर उचित निर्णय नहीं आ सका। अब अपनी मांगो को लेकर हड़ताल शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपना समर्थन दिया है। वहीं आगे जरूरत पड़ने पर नर्सिंग स्टाप भी बहुत जल्द अपना काम का बहिष्कार कर समर्थन दे सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *