Headlines

भरमौर में बादल फटने से पुल बहा:40-50 श्रद्धालु रास्ते में फंसे, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया; मां भगवती के दर्शन को जा रहे थे




हिमाचल प्रदेश के भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलोठ के 84 चला में बादल फटने से सैलाब आ गया। इसमें लोहे का पुल बह गया। पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मां भगवती खुंढी वाली के दर्शन के लिए जा रहे करीब 40 से 50 श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। हालांकि, घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पूर्व प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि उन्हें मोबाइल के जरिए बादल फटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां करीब 40 से 50 श्रद्धालु रास्ते में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत लकड़ी की अस्थायी पुलिया तैयार की और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंचाया। रास्ते को जल्द बहाल करने की मांग पवन शर्मा के मुताबिक, सैलाब में लोहे का पुल पूरी तरह बह गया है। पैदल रास्ते को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त पुल और रास्ते को जल्द बहाल करने की मांग की है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से मां भगवती खुंढी वाली मंदिर पहुंचते हैं। मंगलवार को ज्येष्ठ मंगलवार के अवसर पर श्रद्धालुओं के डल झील में पवित्र स्नान करने की भी परंपरा है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु करीब 35 से 40 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *