![]()
भारत और जापान की टीमें डिप्लोमेटिक रिलेशन की 75वीं एनिवर्सरी के मौके पर टी-20 क्रिकेट मैच खेलेंगी। यह मैच 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में खेला जाएगा। JCA और BCCI ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की है। इस मुकाबले को ‘सुजुकी कप’ बताया गया है। यह दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच होगा। स्पोर्ट 75 पहल की शुरुआत होगी यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा। जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिखर वर्ता में इस पहल पर सहमति बनी थी। इसमें भारत के 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स होस्ट करने के एम्बिशन को भी ध्यान में रखा गया है। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)
Source link
भारत-जापान क्रिकेट मैच का ऐलान:22 सितंबर को सानो में खेला जाएगा टी-20 मैच; 75वीं डिप्लोमेटिक एनिवर्सरी पर होगा मुकाबला
