![]()
मुंबई के कुर्ला में डिमोलिशन के दौरान एक क्रेन पास के घरों पर गिर गई। हादसे में 4-5 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 9 लोग घायल हो गए। 2 घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे का असर ट्रेन सेवाओं पर नहीं पड़ा है और रेल परिचालन सामान्य बताया गया है। अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हादसा; सर्च ऑपरेशन शुरू अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक चार्टर विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में 8 लोग सवार थे। हादसा पश्चिमी अलास्का में एक रडार स्टेशन के पास हुआ। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 2 पायलट और 6 यात्री थे। अभी यह पता नहीं चला है कि हादसे में किसी की मौत हुई है या कोई घायल हुआ है। विमान ने एंकरेज से उड़ान भरी थी। अधिकारियों के मुताबिक, यह केप न्यूएनहम के पास उतरते समय क्रैश हुआ। हादसे की खबर मिलते ही खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। बचाव दल विमान और उसमें सवार लोगों की तलाश कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभी मिली जानकारी शुरुआती है। हादसे की वजह और यात्रियों की स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… ED ने ताशी ग्रुप के 7 ठिकानों पर छापे मारे, 600 होमबायर्स से 386 करोड़ की ठगी का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 19-20 अगस्त को दिल्ली-NCR में ताशी ग्रुप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच गुरुग्राम के सेक्टर-111 और सेक्टर-68 के प्रोजेक्ट्स में कथित होमबायर धोखाधड़ी से जुड़ी है। ED के मुताबिक, ग्रुप ने 600 से ज्यादा खरीदारों से करीब 386 करोड़ रुपए लिए, लेकिन 10-15 साल बाद भी उन्हें घरों का कब्जा नहीं दिया। छापेमारी में दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा मिले। 22 लाख रुपए के बैंक बैलेंस और FDR के साथ एक लग्जरी कार फ्रीज/जब्त की गई है। मामले में जांच जारी है। हैदराबाद में जनसेना सांसद के बेटे ने कार से महिला को टक्कर मारी, केस दर्ज हैदराबाद में कार से महिला को टक्कर मारने वाले जनसेना सांसद के बेटे लिंगामेनी संजुश पर केस दर्ज किया गया है। संजुश जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगामेनी रमेश के बेटे हैं। 16 अगस्त को संजुश की कार से टक्कर के बाद महिला की मौत हो गई थी। मुंबई में कुर्ला- ट्रॉम्बे के बीच रेल लाइन पर क्रेन गिरी
मुंबई में MMRDA (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की एक क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच रेलवे लाइन पर गिर गई। क्रेन पास के निर्माण स्थल पर काम कर रही थी। हालांकि ट्रेन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि इस ट्रैक पर मुख्य रूप से मालगाड़ियां चलती हैं। लॉरेंस ग्रुप से जुड़ा भारतीय नागरिक अमेरिका में वॉन्टेड लिस्ट में अमेरिका की FBI ने लॉरेंस ग्रुप से जुड़े भारतीय नागरिक ‘कमल’ को वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। FBI के मुताबिक, यह संगठन अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य जगहों पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश में शामिल था। कमल का पूरा नाम FBI की नोटिस में नहीं बताया गया है। उसके खिलाफ 1 जुलाई 2026 को लॉस एंजिल्स की अमेरिकी जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पूर्व सेना प्रमुख बोले- भविष्य में चीन से राजनीतिक, आर्थिक पहलुओं पर प्रतिस्पर्धा होगी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने गुरुवार को पुणे में कहा कि आतंकवाद के कारण भारत का तत्काल ध्यान पाकिस्तान पर है, लेकिन लंबे समय में चीन भारत का मुख्य प्रतिस्पर्धी होगा। चीन से राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार और सैन्य समेत कई क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा होगी। भारत को बातचीत के साथ मजबूत सैन्य तैयारी बनाए रखना चाहिए। सरकार का टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश- 24 अगस्त से ग्राहकों को नए सिम न दें जिनके पास पहले से 9 कनेक्शन टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे उन ग्राहकों को नए कनेक्शन न दें जिनके नाम पर पहले से ही नौ मोबाइल सिम हैं। टेलीकॉम कंपनियों को 24 अगस्त से तय सीमा से ज्यादा सिम लेने वाले ग्राहकों की पहचान करने और उन्हें नया सिम देने से रोकने के लिए जरूरी तकनीकी व संगठनात्मक व्यवस्था करने को कहा गया है।
Source link
भास्कर अपडेट्स:मुंबई में घरों पर गिरी क्रेन, 5 मकान क्षतिग्रस्त; 9 घायल
