![]()
भिवानी के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई-बेरोजगारी आदि विषयों पर संसद और विधानसभा में चर्चा की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभालने के बाद देश को तरक्की के पथ पर लेकर गए हैं। महंगाई-बेरोजगारी का विषय अलग है, लेकिन राष्ट्र के सम्मान का विषय अगल है, इसलिए कांग्रेस द्वारा राष्ट्रगीत के अपमान पर भाजपा द्वारा कैंडल मार्च भी निकाला गया। विरेंद्र कौशिक ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर अनेक दिन हैं। जिनको लेकर चर्चाएं होती हैं और भाजपा इसमें अग्रणी भूमिका में रहती है। भागने का काम कभी नहीं करती। सफाई का मुद्दा भी अहम
भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कई दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल व भिवानी में लगे कूड़े के ढेर को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि इस पर भी बिल्कुल ध्यान देना चाहिए। सफाई का मुद्दा भी अति महत्वपूर्ण है और कर्मचारी भी महत्वपूर्ण हैं। जो सरकार का काम करते हैं और शहर के लिए काम करते हैं। सरकार इस मामले में संज्ञान ले रही है। इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगी। बता दें कि 6 अगस्त से नगर परिषद के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और इसके कारण सफाई व्यवस्था चर्मराई हुई है। इसलिए शहर में कूड़े के ढेर भी लगे हुए हैं।
Source link
भिवानी BJP जिलाध्यक्ष का कांग्रेस को जवाब:विरेंद्र कौशिक बोले- महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा से कभी नहीं भागती भाजपा
