रायपुर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़े बॉयफ्रेंड की गिरने से मौत हो गई। विवाद के दौरान गर्लफ्रेंड के दोस्त ने कार आगे बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही, इसके बाद युवक नीचे गिर गया।
सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी निवासी कारोबारी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
ये तस्वीरें देखिए-

कार के बोनट पर चढ़े बॉयफ्रेंड की गिरने से मौत हो गई।

गर्लफ्रेंड को रोकने कार के बोनट पर चढ़े बॉयफ्रेंड की गिरकर मौत हो गई।

परमप्रीत सिंह टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी का रहने वाला था। (फाइल फोटो)
दोस्त के साथ जा रही थी गर्लफ्रेंड
शुक्रवार दोपहर महोबा बाजार निवासी परमप्रीत सिंह एम्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देख लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
एसीपी देवांश सिंह राठौर के मुताबिक, परमप्रीत ठेकेदार था। वह और युवती करीब 3-4 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों परिवारों ने उनकी शादी की बात भी तय कर दी थी।
युवती अपनी मां को लेने राजिम जाने वाली थी। परमप्रीत ने उसे खुद लेने की बात कही थी। युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने दोस्त भरत के साथ दुर्ग से रायपुर पहुंची थी। इसके बाद परमप्रीत की गाड़ी में ही दोनों के बीच विवाद हुआ।
विवाद के बाद कार की बोनट पर चढ़ा बॉयफ्रेंड
इसके बाद युवती भरत मंगनानी के साथ जाने लगी। इससे नाराज परमप्रीत ने दोनों से विवाद किया और भरत की कार में टक्कर मार दी। कार रुकने पर परमप्रीत उसके बोनट पर चढ़ गया और युवती से नीचे उतरने के लिए कहा।
इसके बाद भरत ने कार आगे बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही, जिसके बाद परमप्रीत सड़क पर गिर गया।
जांच के बाद डॉक्टरों किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परमप्रीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।
फिलहाल कार चला रहे भरत मंगनानी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

……………………
क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
रायपुर में BEd छात्रा को लिव-इन पार्टनर ने मार-डाला: गला घोंटा, अस्पताल में लाश छोड़कर भागा; दूसरे केस में अफेयर के शक में मर्डर

रायपुर में बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

