Headlines

भूमाफियाओं की 2 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर:कोटा विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण तोड़ा; जमीन पर बना रखे थे अवैध निर्माण




कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने भू-माफियाओं के किए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को देवली अरब इलाके में करीब 2 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह जमीन नगर विकास न्यास कोटा की है। जमीन पर अवैध प्लानिंग, बाउंड्री और पक्का निर्माण कर लिया गया था। KDA के अतिक्रमण निरोधक दस्ते पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण और बाउंड्री को ध्वस्त कर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। अभियान लगातार जारी रहेगा KDA सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक है। साथ ही गांव थेकड़ा में सरकारी भूमि पर बने भूखंड और सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। कार्रवाई तहसीलदार अस्मिता सिंह, कानूनगो विवेक पाल सिंह, पटवारी रुचिता यादव और KDA का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने कहा- अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। KDA की जमीन पर कब्जा करने वालों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *