Headlines

भोपाल में आज भी जारी रहेगा छात्रों का धरना:छात्रों ने कहा- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन




दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस के सामने शुरू हुआ छात्रों का धरना शनिवार को भी जारी रहेगा। मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र-युवाओं के एक बार फिर शामिल होने की संभावना है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और छात्रों के मुद्दों पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसलिए उन्होंने बोर्ड ऑफिस के सामने लगातार धरना देने का निर्णय लिया है। दिल्ली की घटना के विरोध में जुटे छात्र
छात्रों का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स त्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई ने पूरे देश के युवाओं को आक्रोशित किया है। इसी के विरोध में भोपाल में आंदोलन चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारी दिल्ली में हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठा रहे हैं। सरकार से संवाद की मांग
धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि वे किसी तरह की रियायत नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। आंदोलनकारियों का दावा है कि उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *