![]()
मंडी-धर्मपुर एनएच पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रोपडू के नाले के पीछे हाल ही में बनाया गया ढंगा महज 15 दिनों में ढह गया। ढंगा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बुधवार सुबह माहन के पास इसी तरह के खस्ताहाल सड़क किनारे बने ढंगे में मंडी-जोगिंदर नगर वाया कोटली चलने वाली बस के पिछले टायर धंस गए। बस में करीब 20 यात्री सवार थे और गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे नहीं गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। काफी मशक्कत के बाद बस को वहां से बाहर निकाला गया। ढंगे के ढह जाने से लोगों की चिंताएं और बढ़ गई
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन एनएच पर कंपनी की ओर से बनाए जा रहे ढंगों को लेकर वे पहले से ही सवाल उठाते रहे हैं। अब महज कुछ ही दिनों में ढंगे के ढह जाने से लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। लोगों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री और तकनीकी मानकों की जांच की मांग उठाई है। सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग
एक ओर निर्माणाधीन एनएच पर ढंगों के कम समय में ढहने का मामला सामने आ रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
Source link
मंडी-धर्मपुर NH पर 15 दिन में ढहा ढंगा:माहन में बस के टायर धंसे, सड़क से नीचे जाते-जाते बची; 20 यात्रियों की अटकी सांसें
