![]()
सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सजोबा) की ओर से आयोजित सजोबा टीएसडी रैली 2026 का समापन चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रो 4-व्हीलर कैटेगरी में शब्बीर हुसैन सैफी और प्रकाश ने खिताब जीता। रैली में 35 कारों और 15 मोटरसाइकिलों ने हिस्सा लिया, जो मोहाली, एसबीएस नगर, रोपड़, होशियारपुर और गढ़शंकर के रास्तों से होकर गुजरी और प्रतिभागियों ने अपनी ड्राइविंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। इस बार बाइकर्स क्लास और पहली बार नाइट स्टेज भी शामिल किया गया। टीएसडी (टाइम-स्पीड-डिस्टेंस) फॉर्मेट में प्रतिभागियों को तय गति के साथ निर्धारित समय पर चेक-पॉइंट तक पहुंचना होता है। प्रो 4-व्हीलर में राजेश सैनी-रुद्रांग्शो डे दूसरे और चंद्रमौलि एम-शिव शक्तिवेल तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही, एमेच्योर कैटेगरी में जीवन सिंह डडवाल और निदान सिंह डडवाल विजेता बने, जबकि संदीप बनर्जी और कंचना बनर्जी दूसरे, आरज़ू अर्पित मान और गीतिका मनुचा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लेडीज कैटेगरी में वनिश्री पाठक-रजनी चंद्रा विजेता रहीं, जबकि अंजनी अरोड़ा और निलोफर इब्राहिम दूसरे, क्षमता यादव और अनमोल तीसरे स्थान पर रहीं। कपल कैटेगरी में एसके अजगर अली-शेख रेहाना अली ने पहले, शैलेंद्र सिंह और सुष्मिता चौहान दूसरे, पल्लवी यादव और शंकर आनंद एस तीसरे स्थान पर रहे, वहीं एमेच्योर कैटेगरी में आयुष्मान मलिक और तनिष्क गर्ग ने टॉप स्थान हासिल किया, जबकि यशपाल सरन और शुभम मदान दूसरे, सनी जैन और वैभव मेहता तीसरे स्थान पर रहे। बाइक कैटेगरी में महेश अय्यर-लोहित जेएम, चिराग ठाकुर दूसरे और राजन सिद्धू ने तीसरा स्थान हासिल किया। बाइक नोविस में दलजीत सिंह विजेता रहे, जबकि योगेश लखानी दूसरे और श्रीकांत उमापति और रघुरामन रघु को तीसरा स्थान मिला। रैली एफएमएससीआई की देखरेख में आयोजित हुई। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गईं, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लार्क ऑफ़ द कोर्स (सीओसी) एसपीएस घई , एडिशनल सीओसी डॉ. राहुल दत्ता, डिप्टी क्लार्क ऑफ़ द कोर्स (डीसीओसी) नागेंद्र सिंह, क्लब स्टीवर्ड निपुण मेहान, सजोबा अध्यक्ष निखिल दीप सिंह जसपाल, सचिव दानिश सिंह मांगट आदि मौजूद रहे।
Source link
प्रो 4-व्हीलर में शब्बीर और प्रकाश, बाइक कैटेगरी में महेश-लोहित ने खिताब जीता
