Headlines

मंडी-महिला ने 4 साल के बच्चे संग जहर निगला:दोनों की हालत गंभीर, घरेलू कलह में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका




मंडी जिले के घटासनी-बरोट क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके चार वर्षीय मासूम बच्चे ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के तुरंत बाद दोनों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला और उसके बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए श्री लाल बहादुर शास्त्री गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शुरू की जांच, कारणों का खुलासा होना बाकी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया गया। क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद है या अन्य वजह, फिलहाल इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर घटना से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। एसपी मंडी का बयान मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) मंडी विनोद कुमार ने बताया कि महिला और उसके चार वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मुस्तैदी से मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *