![]()
हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर बस स्टैंड के पास सोमवार देर रात चोरों ने दो मनियारी की दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के नोटों के हार और लगभग 60 हजार रुपये की नकद राशि चुराकर फरार हो गए। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की इस बड़ी घटना से शहर के कारोबारियों में भारी रोष और चिंता का माहौल है।
जोगिंद्रा कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकान लक्ष्मी कॉस्मेटिक के संचालक संजय कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से करीब 60 हजार रुपये मूल्य के नोटों के हार और 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए पहली घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित व्यास देव कॉस्मेटिक को खंगाला। संचालक ने पुलिस शिकायत में बताया कि यहाँ से डेढ़ लाख रुपये के नोटों के हार और 40 से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी सुबह दुकानों के ताले टूटे मिलने पर दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और सभी पहलुओं पर तेजी से जांच की जा रही है। व्यापारियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग घटनास्थल पर पहुँचे स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता और नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि सोमवार रात करीब 12 बजे के बाद हुई इस वारदात से वे भय के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि शहर में रात की गश्त को तुरंत बढ़ाया जाए ताकि व्यापारियों की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Source link
मंडी में मनियारी की दो दुकानों में चोरी:चोर दो लाख के नोटों के हार और 60 हजार नकदी ले गए, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
