![]()
मंडी जिले के सराज क्षेत्र के गलेंडी-देवधार सड़क मार्ग पर देर रात एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सलाहर निवासी टेक चंद देवधार से अपने घर सलाहर लौट रहे थे। गलेंडी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। कार में चालक अकेला सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। स्थानीय लोगों ने इतनी गहरी खाई में गिरने के बावजूद चालक के सुरक्षित बचने को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही, वाहन चालकों से विशेषकर रात के समय पहाड़ी और संकरी सड़कों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।
Source link
मंडी में सड़क हादसा, चालक बाल-बाल बचा:100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित निकाला
