शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने वीडियो डालकर अपनी बात रखी।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा संघर्ष खत्म हो गया, लेकिन अब इसी मुद्दे पर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। पंजाब सहित देश के कई नेता अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर से सवाल पूछ रहे हैं कि पंजाब में प्रोटेस्ट कब करोगे? वहां
.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, तुम वहां कब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हो?”
पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो डालकर इन सभी का जवाब दिया है। उनका कहना है कि पंजाब में पेपर लीक का कोई मामला नहीं है। फॉर्मेसी में पेपर लीक नहीं, बल्कि नकल का मामला था, जिसे हमने ही पकड़ा था। वह तो डिपार्टमेंट भी मेरा नहीं है। वह पहले भी कह चुके हैं कि अगर उनके इस्तीफे से व्यवस्था सुधरती है तो वह इसके लिए हमेशा तैयार हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने यह स्टोरी लगाई…

5 मिनट के वीडियो में शिक्षामंत्री ने ये 6 बातें कहीं…
- देश का युवा जागरूक है: सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा- यह धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की बात नहीं है। यह इस बात का प्रमाण है कि इस देश का युवा जागरूक है। कुछ सालों में जिस तरीके की प्रोपेगेंडा मूवीज आ रही थीं, अगर कोई भी आवाज उठाए, अगर वह पंजाब से है तो उसे खालिस्तानी बोल दो, अगर वह लेह-लद्दाख से है तो उसे चाइनीज एजेंट बोल दो। अगर आप इनके खिलाफ बोलेंगे तो आपको देशद्रोही, आपको फॉरेन फंडेड बता दिया जाएगा, लेकिन इस संघर्ष ने कॉन्फिडेंस दिया है।
- पंजाब में नकल का केस, पेपर लीक नहीं: उन्होंने कहा- दूसरी चीज अंधभक्तों की अपनी एल्गोरिदम होती है और उसी दुनिया में ये जीते हैं। मेरा आईटी सेल नहीं है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, मेरी अपनी आवाज है। ये कह रहे हैं कि पंजाब में भी पेपर लीक हुआ है। पहली बात फॉर्मेसी पेपर लीक नहीं था। वह नकल का मामला था। जो बच्चे चीटिंग कर रहे थे, उन्हें मौके पर पकड़ लिया। दूसरा ये कि यह डिपार्टमेंट मेरा नहीं है। वह मेरे फेलो कलीग का डिपार्टमेंट है, लेकिन कैबिनेट की कलेक्टिव रिस्पांसिबिलिटी होती है, इसलिए भाग नहीं सकते।
- संघर्ष मैं अकेला शिक्षामंत्री शामिल हुआ: बैंस बोले- तीसरी चीज है कि पूरे देश में बहुत सारे नेता इस संघर्ष में शामिल हुए। मैं अकेला वर्किंग एजुकेशन मिनिस्टर हूं, जो धरने में शामिल हुआ। मैं स्टेज पर नहीं गया। मैं बच्चों के बीच रहा। शाम को बच्चे वॉयलेंस करने लगे। उन्हें समझाया कि इस मूवमेंट को खत्म नहीं करना है। इस मूवमेंट को जीना है। मुझसे दो-तीन दिन पहले भी इस्तीफे के बारे में पूछा गया। मैंने कहा था कि अगर मेरे इस्तीफे से एजुकेशन सिस्टम ठीक होता है तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। मैं अपने शब्दों पर कायम हूं।

शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस दिल्ली धरने में शामिल हुए।
- जो कहूंगा गूगल पर चेक कर लेना: मंत्री ने कहा- अंधभक्त झूठे दावे कर रहे हैं। पंजाब को बदनाम नहीं करना है। पिछली सरकारों में यह उड़ता पंजाब रहा होगा, अब यह पढ़ता पंजाब है। मैं आपको जो कह रहा हूं, वह फैक्ट है। चाहे तो आप गूगल, चैटजीपीटी या ग्रोक कहीं पर भी चेक कर लेना। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 4 साल में पंजाब नंबर वन है। पहले 27वें नंबर पर था। 2500 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए हैं।
- पूरे स्कूल वाई-फाई किए: हरजोत बैंस ने कहा- मैं पूरे देश में सबसे ज्यादा स्कूल इंस्पेक्शन करने वाला मंत्री हूं। कोई भी शिक्षा मंत्री बनने के लिए तैयार नहीं होता। पंजाब में इसे धरने वाला महकमा कहते हैं। कांटों का ताज माना जाता है, लेकिन मैंने इसे चुना। हमने पूरे पंजाब को वाई-फाई किया। सुरक्षा का इंतजाम किया। बस सर्विस शुरू की। पंजाब ने दो दिन पहले एआई को मेनस्ट्रीम बना दिया। नीट देने वाले 881 बच्चों से मिलेंगे। कोई और राज्य यह डेटा नहीं दे सकता। पंजाब को बदनाम नहीं होने दूंगा। नीट टॉपर पंजाब से है।
- मंत्री बनने के लिए राजनीति में नहीं आए: बैंस बोले- आप हरजोत बैंस को गाली दे दो, लेकिन पंजाब को गाली नहीं देने दूंगा। पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे तैयार हों। पंजाब इस देश को राह दिखा रहा है। हम चाहते हैं कि पूरे देश के शिक्षा मंत्री यहां आएं। हम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, ताकि पेपर लीक न हो। एजुकेशन मेरा पैशन है। मैं मंत्री बनने के लिए राजनीति में नहीं आया था। राजनीति में बदलाव लाने के लिए आए थे। पिछले चार साल में काफी कुछ किया है।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो डालकर सवाल उठाए।
दिल्ली के मंत्री ने इस्तीफा मांगा
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया चीख-चीखकर कहते थे कि अगर पेपर लीक होगा तो हम मंत्री से इस्तीफा दिलवाएंगे। कल और परसों भी कॉकरोच पार्टी के अध्यक्ष दीपके से पूछा गया कि क्या पंजाब में पेपर लीक पर इस्तीफा होना चाहिए? उन्होंने कहा कि हां, बिल्कुल पंजाब में पेपर लीक पर इस्तीफा होना चाहिए।
सिरसा ने कहा कि यह बच्चों के नाम पर ड्रामा और नौटंकी करने वाली पार्टी है। बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने वाली पार्टी आज अपने मंत्री हरजोत बैंस का इस्तीफा नहीं ले रही। यह बड़े शर्म की बात है। यह झूठी, बेईमान, नौटंकीबाज और हमेशा अपनी गंदी राजनीति के लिए दूसरे के बच्चों का नुकसान करने वाली पार्टी हरजोत बैंस का इस्तीफा लेने से भाग रही है।
सिरसा ने कहा- जो लोग खुद चिल्ला-चिल्लाकर इस आंदोलन में कहते थे, आज वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे। इससे पता चलता है कि सिसोदिया और केजरीवाल की पार्टी झूठी और बेईमान है। भगवंत मान में भी दम नहीं है कि वह अपने मंत्री का इस्तीफा ले पाएं। बच्चों का भविष्य खराब किया गया। लाखों रुपये में पेपर बेचे गए। अभी तक बैंस का इस्तीफा नहीं माग रहे।

25 जुलाई को जब मनीष सिसोदिया जंतर-मंतर पहुंचे तो उनसे भी पंजाब में पेपर लीक बताकर एक युवक भिड़ गया।
जंतर-मंतर पर भी उठा पंजाब पेपर लीक का मुद्दा
25 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के समर्थन में मनीष सिसोदिया भी पहुंचे थे। जब सिसोदिया मीडिया से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान वहां मौजूद छात्रों ने उनसे पंजाब में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर सवाल पूछे। एक युवक काफी उग्र हो गया था, जिसे पुलिस ने संभाला।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब के AAP मंत्री बोले- मैं इस्तीफे के लिए तैयार, फॉर्मेसी एग्जाम में हुई थी नकल

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमलों पर पलटवार किया है। हरजोत बैंस ने कहा कि अगर पंजाब का एजुकेशन सिस्टम उनके इस्तीफे से इंप्रूव होता है तो वो अभी इस्तीफा देने को तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
