Headlines

मंडी में हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी:नेरचौक में जोरदार प्रदर्शन, फाइव डेज बैंकिंग किए जाने की मांग




यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। यह हड़ताल 5 डेज बैंकिंग की मांग को लेकर की गई। मंडी-कुल्लू इलाके के अलग-अलग बैंकों के करीब 10 हजार अधिकारी और कर्मचारी इसमें शामिल हुए। नेरचौक में बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) के सर्कल सेक्रेटरी मंडी विजय कुमार ने बताया कि यह हड़ताल किसी के विरोध में नहीं है। यह बैंक कर्मचारियों के लिए बेहतर काम और निजी जीवन में संतुलन, अच्छे स्वास्थ्य और काम करने की क्षमता को पक्का करने की मांग है। बैंक कर्मचारियों पर लगातार बढ़ रहा काम का दबाव : विजय उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। स्टाफ की कमी, डिजिटल बैंकिंग का दबाव और मानसिक तनाव उनके स्वास्थ्य और परिवार पर असर डाल रहा है। बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर ‘5 डेज बैंकिंग’ लागू होती है, तो कर्मचारियों की काम करने की क्षमता बढ़ेगी। इससे उनका मानसिक और शारीरिक तनाव कम होगा। साथ ही बैंकिंग सेवाओं की क्वालिटी में भी सुधार आएगा। उनका मानना है कि इससे बैंकिंग सेक्टर युवाओं के लिए एक अच्छा करियर ऑप्शन बन पाएगा। पीएलआई स्कीम वापस लेने की मांग हड़ताल की दूसरी बड़ी मांग सरकार की एकतरफा और भेदभाव वाली पीएलआई स्कीम को वापस लेना है। यूनियनों ने कहा कि पीएलआई स्कीम में कोई भी बदलाव कर्मचारियों की यूनियनों के साथ बातचीत करके ही किया जाना चाहिए। इस प्रदर्शन में AIBEA से विजय कुमार, लेखराज, हुकम चंद, विवेक चौधरी और काका राम जैसे केंद्रीय समिति के सदस्य शामिल थे। SBISA से विक्रम सिंह, टेक सिंह चौधरी और संतोष कुमार भी मौजूद थे। इसके अलावा, SBIOA से मनोज कुमार, नरेश ठाकुर, विनय ठाकुर और लाल सिंह ठाकुर समेत कई दूसरे बैंक कर्मियों ने भी हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *