Headlines

विनोद साहनी के परिवार ने उठाई पांच मांगें:सरकारी नौकरी, मुआवजा, गैंगस्टर-NSA कार्रवाई और CM से मुलाकात कराने को कहा




गोंडा में बर्तन व्यापारी और निषाद समाज के नेता विनोद साहनी की हत्या के बाद उनके परिजनों ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक शव घर पर ही था, करीब 10 घंटे बीत चुके थे। परिवार के लोग जिला प्रशासन से कई मांगें कीं। परिजनों की मुख्य मांगों में फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आरोपियों का एनकाउंटर और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देना शामिल है। वे ‘मौत का बदला मौत’ चाहते हैं। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत कार्रवाई की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द सजा मिले ताकि वे जेल से आने के बाद दोबारा ऐसी घटना न कर सकें। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इसलिए उन्होंने पर्याप्त मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। परिवार सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करना चाहता है, ताकि वे अपनी मांगें सीधे उनके सामने रख सकें। हंगामे की तीन तस्वीरें देखें कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने परिजनों की मांगों को लेकर जिला प्रशासन से बात की। गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन ने आश्वासन दिया कि सभी मांगें पूरी की जाएंगी और परिवार को हर संभव मदद मिलेगी। इसके बावजूद, परिजनों ने अभी भी अंतिम संस्कार नहीं किया है। परिजनों का आरोप है कि यह पूरी घटना परसपुर के निलंबित थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी और शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह की जानकारी में हुई थी। उन्होंने इन दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसपी ने भी परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और जो आरोपी पकड़े गए हैं, उन्हें जेल भेज दिया गया है। अभी भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है डीएम और एसपी परिजनों को समझने में जुटे हुए हैं ताकि परिजन अंतिम संस्कार करें और आगे की प्रक्रिया जिला प्रशासन शुरू कर सके। हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें 1- विनोद साहनी हत्याकांड- परिजन सड़क पर शव रखकर बैठे:1000 की भीड़, मंत्री निषाद गोंडा SP पर भड़के, कहा- इतनी फोर्स क्यों लगाई…पूरी खबर पढ़ें 2- मंत्री निषाद बोले- हत्यारों को पकड़ो या एनकाउंटर करो:लखनऊ में व्यापारी की मौत पर भड़के, गोंडा में धारदार हथियारों से हमला हुआ था…पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *