Headlines

शेखपुरा पुलिस ने 50 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल:9.83 लाख रुपए के फोन 'मुस्कान योजना' के तहत बरामद




शेखपुरा में जिला पुलिस ने शुक्रवार को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस लौटा दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी हिमांशु ने खुद मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसपी ने खुद लोगों को सौंपे मोबाइल पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी हिमांशु के अलावा जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने एक-एक कर सभी मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस किए। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने पुलिस और तकनीकी शाखा की टीम के प्रति आभार जताया। ‘लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना पुलिस का काम’ पत्रकारों और लोगों से बातचीत में एसपी हिमांशु ने कहा कि लोगों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से सरकार की ऑपरेशन मुस्कान योजना के तहत लगातार खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की जा रही है। तकनीकी शाखा की टीम को मिलेगा इनाम एसपी ने मोबाइल फोन बरामद करने में जिला पुलिस की तकनीकी शाखा के अधिकारियों और कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने टीम के बेहतर काम के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। 9 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई कीमत पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 50 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 83 हजार रुपये है। अलग-अलग मामलों में मोबाइल फोन के गायब होने की शिकायत पुलिस को मिली थी, जिसके बाद तकनीकी माध्यम से उनकी ट्रैकिंग की गई। CEIR पोर्टल पर खुद दर्ज कर सकते हैं शिकायत एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल इसकी शिकायत करें। भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय की ओर से CEIR पोर्टल बनाया गया है, जहां कोई भी व्यक्ति अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कर सकता है। थाने में शिकायत देने पर पुलिस भी करती है ट्रैकिंग एसपी ने बताया कि लोग अपने नजदीकी थाने में भी मोबाइल गुम या चोरी होने की सूचना दे सकते हैं। थाना स्तर से भी CEIR पोर्टल पर मामले को दर्ज कर मोबाइल की ट्रैकिंग की जाती है। इससे मोबाइल बरामद करने में पुलिस को मदद मिलती है। पुलिस से सहयोग करने की अपील एसपी हिमांशु ने आम लोगों से पुलिस की मदद लेने और पुलिस के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस लगातार लोगों की सेवा के लिए तत्पर है और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *