Headlines

मंडी में 1100 कमल के फूलों से सजा शिवलिंग:बाबा भूतनाथ मंदिर में किया शृंगार; दर्शन के लिए भक्तों की लगी कतारें




मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में बुधवार शाम स्वयंभू शिवलिंग का 1100 कमल के फूलों से विशेष शृंगार किया गया। आरती के दौरान हुए इस शृंगार को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कमल के फूलों से सजे शिवलिंग की एक झलक पाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह धार्मिक कार्यक्रम मंदिर के महंत बाबा देवानंद सरस्वती के सान्निध्य में विधि-विधान से संपन्न हुआ। विशेष शृंगार के लिए कमल के फूल पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से मंगवाए गए थे। इससे पहले बुधवार सुबह ऐतिहासिक शिवा बावड़ी से लाए गए पवित्र जल से बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक किया गया। महंत देवानंद सरस्वती की अगुवाई में सुबह करीब 11:30 बजे सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। दोपहर लगभग 3 बजे मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक और ललिता सहस्रनाम पाठ का आयोजन हुआ। 1100 कमल के फूलों से सजा शिवलिंग शाम करीब 9 बजे श्रद्धालुओं ने कमल के फूलों से गर्भगृह और मंदिर परिसर का शृंगार शुरू किया। कुछ ही देर में स्वयंभू शिवलिंग 1100 कमल के फूलों से सज गया, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल छा गया। महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि सावन मास भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा के इस विशेष शृंगार में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *