![]()
मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा के प्रयासों से वल्लभ राजकीय डिग्री कॉलेज मंडी के परिसर के विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी और खर्च की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत कॉलेज परिसर में लैंडस्केपिंग, रैंप, बायो इंजीनियरिंग कार्यों के साथ-साथ वाटर प्रूफिंग का काम किया जाएगा। इस विकास कार्य के तहत वल्लभ महाविद्यालय के दोनों भवनों के बीच खाली जगह को अच्छे और सुंदर तरीके से तैयार किया जाएगा। इस जगह का इस्तेमाल छात्रों के बैठने के साथ-साथ कॉलेज की अलग-अलग गतिविधियों के लिए भी किया जा सकेगा। देवी-देवताओं के लिए भी सुंदर और साफ जगह मिलेगी सदर विधायक अनिल शर्मा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए थे कि डिजाइन ऐसा हो, जिससे मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के दौरान देवी-देवताओं के लिए भी सुंदर और साफ जगह मिल सके। इस काम के लिए सरकार ने 6 करोड़ 54 लाख 93 हजार रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इसमें से एक करोड़ रुपए के खर्च की मंजूरी भी जारी कर दी गई है। अब जल्द ही विकास कार्य के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। शिवरात्रि मेले की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना तैयार सदर विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि कॉलेज परिसर के इस हिस्से को छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाने के साथ शिवरात्रि मेले की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि काम जल्द शुरू करवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास कार्य को तय समय में पूरा करके अगले शिवरात्रि मेले तक इस जगह को तैयार कर लिया जाएगा। इससे देवी-देवताओं के लिए अच्छी और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सकेगी।
Source link
मंडी शिवरात्रि मेले में देवी-देवताओं के लिए बनेगा स्थान:₹6.54 करोड़ से होगा विकास; MLA अनिल शर्मा के प्रयास से मिली मंजूरी
