![]()
डीग जिले के बृजनगर कस्बे में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने इस यात्रा का नेतृत्व किया।
इस यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, मातृशक्ति, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा बृजनगर के मुख्य मार्गों, बाजारों और चौराहों से होकर गुजरी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया गया। हाथों में लहराते तिरंगों के साथ कदमताल करते युवाओं और छात्राओं का अनुशासन देखने लायक था। बेढ़म ने किया ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ का उल्लेख
तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने 9 अगस्त 1942 के ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर शहीदों की कुर्बानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। घर-घर में तिरंगा फहराने की अपील
मंत्री बेढ़म ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की अखंडता, संप्रभुता और सम्मान का सर्वोच्च प्रतीक है, जिसके मान-सम्मान की रक्षा के लिए लाखों वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त के पावन पर्व पर अपने-अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर गरिमा के साथ तिरंगा फहराने और देश के विकास और नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
Source link
मंत्री बेढ़म ने बृजनगर में निकाली तिरंगा यात्रा:स्कूली बच्चे, युवा समेत कई लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर हुए शामिल, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत
