Headlines

मैहर-अमरपाटन में तेज बारिश से जलभराव:घरों में घुसा पानी, बच्चे सड़कों पर खेलते दिखे




मैहर जिले में शुक्रवार तड़के हुई तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मैहर, अमरपाटन समेत ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। अमरपाटन के वार्ड क्रमांक 12 और 14 के साहू एवं चिकान मोहल्ले में बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। बारिश के चलते अचानक मौसम में ठंडक घुल गई, लेकिन जलभराव ने रहवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़कों पर पानी भरने के बाद बच्चे उसी पानी में खेलते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान हर बार ऐसी स्थिति बनती है। जलभराव से बारिश का पानी घरों में घुसा इसी तरह ग्राम पंचायत खरमसेड़ा के बड़ा टोला में भी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में नाली निर्माण की समुचित व्यवस्था नहीं होने और नालियां जाम रहने के कारण बारिश का पानी रास्तों से होकर एडवोकेट रामराहीस पटेल के घर मे घुस गया। ग्रामीणों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और नालियों की सफाई व निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *