![]()
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह नालंदा विधायक श्रवण कुमार का जन्मदिन बिहारशरीफ में मनाया गया। इसके साथ कार्यक्रम भी आयोजित हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और शिक्षण संस्थानों की ओर से विभिन्न सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों का आयोजन कर मंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, तो कहीं दरगाह और मंदिर में दुआएं मांगी गईं। युवा जनता दल यूनाइटेड (नालंदा) की ओर से बिहारशरीफ स्थित ऐतिहासिक बाबा मणिराम के समाधि स्थल (अखाड़ा) पर लंगोट अर्पण कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज पटेल एवं नगर अध्यक्ष राहुल रंजन कुशवाहा ने की। सोहसराय स्थित देवशरण वूमेन्स इवनिंग कॉलेज और पहाड़पुरा स्थित पीएमएस कॉलेज में सामूहिक पौधरोपण अभियान चलाया गया। पौधों की देखभाल करना आज की सबसे बड़ी मांग देवशरण वूमेन्स इवनिंग कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुशीला कुमारी के नेतृत्व में फलदार-छायादार पौधे रोपे गए। डॉ. सुशीला कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण और उनका संरक्षण बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जबकि पीएमएस कॉलेज, पहाड़पुरा में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बिंदेश्वर प्रसाद की अगुवाई में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने परिसर में पौधरोपण किया। डॉ. प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के लिए पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना आज के समय की सबसे बड़ी मांग है। हजरत मखदूम साहब की दरगाह पर चादरपोशी जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा मखदूम साहब की दरगाह पर पहुंचकर अकीदत के साथ चादरपोशी की। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी और वरिष्ठ नेता महमूद बख्श के नेतृत्व में दरगाह पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार की लंबी उम्र, बेहतर सेहत और कामयाबी के लिए दुआ मांगी। नेताओं ने कहा कि श्रवण कुमार हमेशा से जनसेवा और राज्य के विकास के लिए समर्पित रहे हैं, और वे इसी तरह लगातार जनता की सेवा करते रहें। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण वक्ताओं ने मंत्री श्रवण कुमार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जदयू विधायक दल के वरिष्ठ नेता के रूप में हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। वे अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने वाले जनप्रिय नेता हैं। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद व मिठाइयों का वितरण किया गया और एक-दूसरे को बधाई दी गई।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इस अवसर पर मुख्य रूप से सौरभ पासवान, रोहित कुमार, अंगद पांडे, नरेश रविदास, टीटू कुमार, निशु कुमार, दीपांशु, अनुज कुमार, संजीत कुमार, सनी कुमार, धर्मपाल राज, आशीष कुमार, उत्तम कुमार, रोहित कुमार, अर्णव कुमार, पीयूष राज उर्फ सोनू समेत बड़ी संख्या में युवा जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Source link
मंत्री श्रवण कुमार के जन्मदिन पर किया पौधरोपण:दरगाह में दुआ और मंदिर में चढ़ा लंगोट, कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु-उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
