Headlines

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का तबादला, दिव्यांग होंगे नए कलेक्टर:रात में जारी हुई IAS अधिकारियों की तबादला सूची, 20 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी




मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के पदभार संभालने के महज 24 घंटे के भीतर राज्य शासन ने शुक्रवार देर रात आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। भोपाल मुख्यालय से जारी आदेश में 20 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का नाम भी शामिल है। राज्य शासन के आदेश के अनुसार, 2015 बैच की आईएएस अधिकारी एवं मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का तबादला कर उन्हें संचालन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं उनकी जगह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांक सिंह को मंदसौर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। दिव्यांक सिंह वर्तमान में भोपाल में अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ थे। अब वे मंदसौर जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। आईएएस अदिति गर्ग ने 29 जुलाई 2024 को मंदसौर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने में महज छह दिन शेष थे, लेकिन इससे पहले ही उनका तबादला कर दिया गया। शुक्रवार देर रात जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में पदस्थ 20 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कुछ कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं तो कुछ अधिकारियों को विभागीय स्तर पर नई पदस्थापना मिली है। अब जिले में नए कलेक्टर के रूप में दिव्यांक सिंह जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *